फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More Loss of UPCL By rain

Udham Singh Nagar News: आंधी-तूफान से ऊर्जा निगम को पौने दो करोड़ का नुकसान

Fri, 26 May 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
More Loss of UPCL By rain
रुद्रपुर। बीते दिनों आए आंधी-तूफान से कई जगह बिजली की लाइनें और खंभे टूटने से ऊर्जा निगम को करीब पौने दो करोड़ की चपत लगी है।
विज्ञापन

इस हफ्ते तीन बार आंधी आ चुकी है। इससे सबसे अधिक नुकसान ऊर्जा निगम को उठाना पड़ा है। रुद्रपुर सर्किल में अनेक क्षेत्रों में बिजली के खंभे और कई लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
ऊर्जा निगम के अनुसार खटीमा क्षेत्र में सबसे अधिक (28 किमी) बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई है। सितारगंज में 15 किमी, किच्छा में सात किमी, रुद्रपुर वन में 2.5 किमी और रुद्रपुर टू में पांच किमी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें से कुछ तेज आंधी और कुछ शार्ट-सर्किट की वजह से खराब हो गईं है। इसके अलावा सर्किल में 40 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब और फुंक चुके हैं। बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए निगम की ओर से लगातार मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



तेज आंधी से बिजली के खंभे गिरने और अन्य चीजों के क्षतिग्रस्त होने से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। बिजली की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए करीब 95 प्रतिशत मरम्मत कार्य कर लिया गया है। बचे हुए मरम्मत कार्य को कर्मियों की ओर से तेजी से किया जा रहा है, जिससे जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सके। -शेखर त्रिपाठी, ईई, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन



-रुद्रपुर सर्किल में गिरे बिजली के खंभों की संख्या
रुद्रपुर वन- 44
रुद्रपुर टू- 65
किच्छा- 35
सितारगंज- 135
खटीमा- 130
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed