फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More holes on bypass road rudrapur

Udham Singh Nagar News: गड्ढों में समाया रुद्रपुर के बीचोबीच गुजर रहा बाईपास

Sat, 12 Aug 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
More holes on bypass road rudrapur
रुद्रपुर के काशीपुर बाईपास में बने गड्ढे।- संवाद
रुद्रपुर। काशीपुर और देहरादून को जाने वाले अधिकतर वाहन चालक जाम से बचने के लिए नैनीताल हाईवे से इंदिरा चौक होकर गुजरने के बजाय काशीपुर बाईपास से जाना पसंद करते हैं लेकिन बारिश के बाद काशीपुर बाईपास में कुछ स्थानों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों के कारण बाईपास पर जाम लगने के साथ ही दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान बाईपास पर जलभराव से इन गड्ढों का पता नहीं चलता है जिस कारण कई ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन इन गड्ढों में गिर रहे हैं। कुछ दुकानदार काशीपुर बाईपास के निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन






जिम्मेदारी किसकी?
लोनिवि के ईई विनोद डोबरियाल का कहना था कि बाईपास नगर निगम के अधीन आता है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों की है लेकिन नगर निगम के अभियंता गजेंद्र पाल का कहना था कि काशीपुर बाईपास के निर्माण और गड्ढों को भरने संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी लोनिवि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed