फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mobiles worth lakhs stolen from shop

Udham Singh Nagar News: दुकान से लाखों के मोबाइल उड़ाए

Sat, 07 Dec 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mobiles worth lakhs stolen from shop
रुद्रपुर। शहर के व्यस्ततम काशीपुर बाईपास रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान में घुसकर चोर ने लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काशीपुर बाईपास रोड पर मलिक काॅलोनी निवासी गौरव मुंजाल की मोबाइल मंत्रा नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो एक युवक सामान बटोरकर ले जाता कैद हुआ। करीब 15 मिनट में चोर दुकान में रखे तीन नए आईफोन, 13 पुराने मोबाइल और 20 हजार की नकदी ले गया।
विज्ञापन

सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजय ठुकराल, संदीप राव, मनोज छाबड़ा के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान एएसपी निहारिका तोमर के साथ ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और चोरी हुए सामान के बारे में मालूमात की। चोर दुकान के पिछले हिस्से में दुर्गा मंदिर धर्मशाला की एंगल तोड़कर छत पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने हथौड़े से छत के दरवाजे की दीवार तोड़ी और उसके सहारे पहली मंजिल से होता हुआ ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान में दाखिल हुआ था। एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हैं और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed