फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mobile Returnes

सर्विलांस से 10 लाख 40 हजार के मोबाइल बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mobile Returnes
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में युवक को मोबाइल सौंपते एसएसपी डीएस कुंवर। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसओजी ने सर्विलांस और फील्ड वर्क से 80 मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइलों की कीमत 10 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। एसएसपी ने रविवार को पुलिस कार्यालय में 11 लोगों को मोबाइल लौटाए। बाकी लोगों के मोबाइल थाना, चौकी पुलिस के माध्यम से लौटाए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि जिले के अलग अलग थानों में मोबाइल खोने और चोरी होने की शिकायतें दर्ज थीं। शिकायतों को एसओजी कार्यालय में ट्रांसफर किया गया था। एसओजी ने सभी मोबाइलों को सर्विलांस में रखकर उनकी बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। शनिवार को एसओजी ने सर्विलांस और फील्ड वर्क से 80 मोबाइल बरामद किए। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल बरामद हुए हैं वे नजदीकी थाना, चौकी से अपने मोबाइल ले सकते हैं। टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, कुलदीप, राजेंद्र कश्यप, गणेश पांडे, गोकुल टम्टा, जरनैल सिंह, राजेंद्र कश्यप, प्रभात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed