{"_id":"645a92e8d78852f13f05d862","slug":"mobile-food-sampling-rudrapur-news-c-8-1-135450-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चारधाम यात्रा के पड़ावों में आज से होगी खाद्य पदार्थों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चारधाम यात्रा के पड़ावों में आज से होगी खाद्य पदार्थों की जांच
Wed, 10 May 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन को चारधाम यात्रा के लिए रवाना करते डॉ. आरएस कठायत।
रुद्रपुर। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणाला से मोबाइल वैन को रवाना किया गया। बुधवार से मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन में खाद्य पदार्थों की जांच शुरू होगी। वैन चारधाम यात्रा के संपन्न होने तक सभी पड़ावों के होटलों और ढाबों में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग होगी करेगी।
राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणाला के उपायुक्त डॉ. आरएस कठायत ने बताया कि पहले दिन चारधाम के पहले पड़ाव हरिद्वार से सैंपलिंग अभियान शुरू होगा। हरिद्वार रोडवेज स्टेशन पर लोगों को खाद्य पदार्थों व होटल स्वामियों को भोजन की गुुणवत्ता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद चारधाम यात्रा के सभी पड़ावों के होटलों और ढाबों के खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। इसके एवज में 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। पड़ावों में मौजूद चारधाम यात्री भी सैंपल की जांच करवा सकते हैं, जिसकी रिपोर्ट हाथों-हाथ आ जाएगी। सर्विलांस सैंपल के बाद यदि खाद्य पदार्थ का लीगल सैंपल भी फेल होता है, तो होटल स्वामी पर सीजेएम कोर्ट में मुकदमा किया जाएगा। डॉ. कठायत ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के पड़ावों में पड़ने वाले होटलों में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग होगी। वहां कुलवंत सिंह, ज्योति सनवाल, मनोरंजन कुमार, मोहित कुमार, शिल्पी पोपली, प्रियंका रानी, अंजली नेगी, पूरन गंगोला, हिमांशु जोशी, संजय प्रभाकर आदि थे।