फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MNA raids on three big sweet shops

तीन बड़ी मिठाई की दुकानों पर एमएनए का छापा

Tue, 26 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 26 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
MNA raids on three big sweet shops
छापा - फोटो : Amar Ujala

शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम की एमएनए और एसडीएम ने शहर की कई दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए मिठाई की तीन बड़ी दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग किए जाने पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की है। मिठाई की जिन दुकानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है उनमें मंगलम स्वीट, बीकानेर स्वीट और बालाजी मिष्ठान भंडार शामिल हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा छापामार टीम ने रुद्रपुर सब्जी मंडी सहित अन्य दुकानों पर भी छापे की कार्रवाई की है। सब्जी मंडी में भी कई दुकानों से भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद की गई। इस दौरान फड़ ठेली वालों में भी अफरातफरी मच गई। जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की एक साथ हुई कार्रवाई से पूरे शहर के दुकानदारों में हलचल मच गई। 
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने सब्जीमंडी में भी कई दुकानों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। इस दौरान एमएनए दीप्ति वैश्य ने सभी को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर पुन: किसी भी दुकान में पालीथिन बरामद हुई तो वह सीधे पचास हजार रुपये से अधिक का जुर्माना कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य नगर अधिकारी के कड़े तेवर देखते हुए कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों में रखी पालीथिन को कहीं अन्यत्र भी छिपा दिया। बाटा चौक और गांधी पार्क के सामने वाली मार्केट सहित फल की दुकानों में भी दोपहर 12 बजे तक हलचल रही। 

तो हर रोज पांच हजार रुपये होगा जुर्माना
मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति वैश्य ने बताया कि जिन दुकानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है उनको स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि 24 घंटे के भीतर जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की गई तो हर दुकानदार पर प्रतिदिन पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने शहर के सभी मिठाई की दुकानों को भी चेतावनी दी है कि वह अपनी दुकानों से पालीथिन को खुद ही नष्ट कर दें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


एसडीएम ने भी चेताया, बोले सुधर जाओ
पालीथिन के खिलाफ छेड़े गए अभियान पर एसडीएम एपी बाजपेई ने भी शहर के उन दुकानदारों को भी चेतावनी दी है जिनके पास से छापे के दौरान भारी मात्रा में पालीथिन बरामद हुई है। एसडीएम बाजपेई ने चेताया है कि यदि छापे की कार्रवाई में अब किसी भी दुकान में पालीथिन बरामद हुई तो इस बार बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed