फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLAs got angry at officers during the inauguration program

Udham Singh Nagar News: लोकार्पण कार्यक्रम में मंच पर ही अफसरों पर भड़क गए विधायक पांडेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
MLAs got angry at officers during the inauguration program
रुद्रपुर। नवोदय स्कूल में हुए शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय अफसरों पर बरस पड़े। उन्होंने कार्यक्रम में मंच पर ही अफसरों से सवाल किया कि दिनेशपुर नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को किस कारण स्थगित किया गया। बिना किसी कमी और राजनीति के इसे निरस्त किया तो जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चाहे कोई भी हो, किसी कीमत पर नहीं बचोगे।
विज्ञापन


इधर, विधायक की नाराजगी के बाद डीएम कार्यालय ने अपने आदेश को निरस्त कर दुकानों की नीलामी करने की सशर्त अनुमति का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश एडीएम जय भारत सिंह की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल दिनेशपुर नगर पंचायत ने वार्ड नंबर पांच में प्रस्तावित 40 दुकानों के लिए एक दिसंबर को नीलामी प्रक्रिया तय की थी। जिसे डीएम कार्यालय के आदेश पर स्थगित कर दिया था। जब नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने इसकी जानकारी विधायक पांडेय को दी तो वह कार्यक्रम के मंच पर ही अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने सवाल किया कि बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव को निरस्त क्यों किया गया। क्या नगर पंचायत अध्यक्ष और चुना हुआ बोर्ड बेईमान है। वह प्रधानमंत्री मोदी की कही बातों और योजनाओं पर धब्बा नहीं लगने देंगे, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े। कहा कि चुने हुए नौ में से आठ सभासद भाजपा के हैं, चेयरमैन भाजपा की है। चेयरमैन के पति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष है। वे बोले कि क्या ये भ्रष्ट लोग हैं। विधायक के संबोधन को समर्थक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed