फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Tilak Raj Behar said that people of our organization are afraid to speak against the Chief Minister

CM Dhami: मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने से डरते हैं हमारे संगठन के लोग : बेहड़

Sun, 29 Oct 2023 12:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

रेशमबाड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक में बनाए गए 20 मिनट के वीडियो में बेहड़ कहते नजर आ रहे हैं कि वह जनहित के मुद्दों पर सीएम धामी के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं, लेकिन हमारे संगठन के लोगों में मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन
MLA Tilak Raj Behar said that people of our organization are afraid to speak against the Chief Minister
विधायक तिलक राज बेहड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले रेशमबाड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक में बनाए गए 20 मिनट के वीडियो में बेहड़ कहते नजर आ रहे हैं कि वह जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं, लेकिन हमारे संगठन के लोगों में मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस ओवरलोडिंग, वसूली सहित तमाम कामों में लगी है, लेकिन संगठन के नेताओं को अपनी लाइजनिंग की चिंता है। कहा कि पार्टी में एक नेता पार्टी से परिवार का 50 साल से जुड़ाव गिनाते नहीं थकते, वे बताएं कि कितने रोजा इफ्तार कार्यक्रम कराए। कांग्रेस ऐसे ही लोगों को पद दे रही है। कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को साथ लेकर पार्टी नेता चल रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि जब ऐसे नेताओं की गलतियां माफ की जा सकतीं हैं तो बेहड़ भी गलतियां कर सकता है। बेहड़ ने कार्यकर्ताओं को ऐसे ऐसे नेताओं से सतर्क रहने को कहा। साथ ही कहा कि कांग्रेस की चिंता करें और उसे मजबूत करें। इस संबंध में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा से संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर को किच्छा में जनसभा, बेहड़ ही होंगे चेहरा
विधायक बेहड़ ने कहा कि पांच नवंबर को वह किच्छा में ढाई से तीन हजार लोगों की बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। कांग्रेस के झंडे बैनरों से पूरे शहर से सजाया जाएगा। कईं विकास कार्यों के शिलान्यास होंगे। उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम कांग्रेस का होगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा का जिक्र करते हुए बेहड़ कहते हैं कि वे ज्वॉइनिंग के न तो पक्ष में हैं और ना ही विरोध में। वह ज्वॉइनिंग में नहीं जाएंगे। ज्वॉइनिंग में जाकर किच्छा के 35000 मुस्लिमों का बुरा नहीं बनना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed