फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Shiv Arora inspected the facilities for patients in Rudrapur hospital

UK: मंत्री जी सुनिए...रुद्रपुर जिला अस्पताल को डॉक्टर की जरूरत, विधायक अरोरा ने मरीजों की सुविधा का लिया जायजा

Tue, 21 Jul 2026 12:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Tue, 21 Jul 2026 12:04 PM IST
सार

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ दिवेश शाशनी के साथ जिला अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रहे इलाज का जायजा लिया।

विज्ञापन
MLA Shiv Arora inspected the facilities for patients in Rudrapur hospital
रुद्रपुर जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से दूरभाष पर बात करते विधायक अरोरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ दिवेश शाशनी के साथ जिला अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रहे इलाज का जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टरों की कमी को लेकर पीएमएस के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन

विधायक ने स्थानांतरण से पूर्व और बाद के डॉक्टरों के चार्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर मुख्यालय और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं। डॉक्टरों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाओं में भारी कमी आई है। मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को डॉक्टरों की जल्द तैनाती के लिए पत्र लिखा है। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले कुछ दिनों में स्थानांतरित डॉक्टरों के स्थान पर नए डॉक्टर तैनात हो जाएंगे। जिन तीन डॉक्टरों के स्थानांतरण आदेश नहीं हुए हैं उनके आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed