फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Pandey welcomed by followers

जेल से जमानत पर रिहा विधायक पांडेय का स्वागत

Mon, 02 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज।
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज। Updated Mon, 02 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

गदरपुर। नायब तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल के साथ मारपीट मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुए भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार देर शाम विधायक अरविंद पांडेय का दिनेशपुर की सीमा में प्रवेश करने के साथ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का कारवां बढ़ता चला गया।

विज्ञापन

ग्राम खटोला, मदपुरी, चक्कीमोड, ललपुरी, चन्दायन आदि ग्रामों के साथ गूलरभोज मोड़ पर भी कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजों के बीच आतिशबाजी कर विधायक का स्वागत किया। विधायक अरविंद पांडेय अपने ग्राम संतोषनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, पूनम ग्रोवर, राजबाला चौहान, बबली शर्मा, सुदेश पारूथी, कुलवीरी चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, राकेश भुड्डी, अभिषेक गुंबर, मनीष फुटेला, मनोज डाबर, सचिन बत्रा आदि मौजूद थे। इधर रविवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं चीनी मिल श्रमिकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि मिल श्रमिकों की भावनाओं की अनदेखी और मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हरीचंद बेहड़, राधेश शर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, गोपी सागर, जसवीर सिंह बठला, राजेश कुमार शर्मा, अमरनाथ, राम बहादुर, उमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed