फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Pandey bail plea hearing today

विधायक पांडेय की बेल पर सुनवाई आज

Thu, 01 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी। वहीं हत्या के मामले में भी विधायक पांडेय बृहस्पतिवार को ही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की कोर्ट में पेश होंगे। विधायक पांडेय पर एक दशक पूर्व बाजपुर का चर्चित मूर्तिदेवी हत्याकांड में 302 का मुकदमा दर्ज है। वहीं गदरपुर में 25 अगस्त को नायब तहसीलदार शेरसिंह ग्वाल के साथ मारपीट के मामले में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय हल्द्वानी जेल में बंद हैं। मारपीट मामले में करीब 15 दिनों तक फरार रहे विधायक पांडेय ने एक पखवाड़े पूर्व गदरपुर थाने में अपने आपको पुलिस के हवाले कर गिरफ्तारी दी थी। उसके बाद गिरफ्तारी देने वाले दिन विधायक पांडेय की जमानत अर्जी अदालत ने नामंजूर कर दी थी। इसके बाद 22 सितंबर को इस मामले में सुनवाई होनी थी, जिसे अदालत ने एक अक्टूबर की तिथि नियत की है। इस मामले में बृहस्पतिवार को जिला जज की अदालत में गदरपुर विधायक पांडेय की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed