{"_id":"6a304e8bb69de1ccda0a33d7","slug":"mla-behad-listened-to-the-grievances-of-the-people-of-pantnagar-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-142960-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक बेहड़ ने सुनीं पंतनगर के लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक बेहड़ ने सुनीं पंतनगर के लोगों की समस्याएं
Tue, 16 Jun 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। विधायक तिलक राज बेहड़ ने जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि सार्वजनिक शौचालय विहीन इलाकों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। सोलर लाइटें लगाकर बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। बताया कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण के लिए राज्य योजना से 179.75 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस वित्तीय वर्ष में क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
लोगों ने सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था के मामले विधायक के सामने उठाए। वहां जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, जनार्दन सिंह, राजेश प्रताप सिंह, जगदीश कुमार, संतोष कुमार, जुबेर खान व नागेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था के मामले विधायक के सामने उठाए। वहां जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, जनार्दन सिंह, राजेश प्रताप सिंह, जगदीश कुमार, संतोष कुमार, जुबेर खान व नागेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।
विज्ञापन