फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   mixed impact of Bharat Band in Udhamsingh Nagar

कांग्रेसी आगे बढ़ते गए, पीछे खुलती रही दुकानें

Tue, 11 Sep 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
mixed impact of Bharat Band in Udhamsingh Nagar
गदरपुर में भैंसा गाड़ी में बाइक और सिलिंडर रखकर जूलूस निकालते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

महंगाई और पैट्रोलियम पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस का बंद के आह्वान का जिले में मिला-जुला असर रहा। रुद्रपुर में साप्ताहिक बंदी के बाद भी कुछ दुकानें खुली, जिन्हें कांग्रेसियों ने बंद करा दिया।

विज्ञापन

सुबह कुछ देर के लिए दुकानें बंद रही, लेकिन जैसे-जैसे कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे चलते रहे पीछे दुकानें खुलती रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एमपी चौक पर धरना दे रहे नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर उठाए मुख्य बाजार में जुलूस निकाल कर नगर निगम गेट के सामने धरना दिया।

विज्ञापन

इसके बाद किला बाजार तक जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान एक स्कूल के कुछ बच्चे भी कांग्रेसियों के साथ बाजार बंद में शामिल हो गए, लेकिन मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर वह चुपचाप निकल गए। वहां आनंद रावत, मनोज जोशी, चेतन अरोरा, शिवम शर्मा, माजिद अली, मुशर्रफ हुसैन, मनोज राय, आसिफ रजा, मुक्ता सिंह, लता शर्मा, महेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, जय सिंह गौतम, प्रदीप जोशी, राशिद फारुखी, जफर मुन्ना आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर में विधायक आदेश चौहान ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक जुलूस निकाला और साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुली दुकानों को बंद कराया। जसपुर में 90 प्रतिशत दुकानें बंद रही। वहां पर प्रवेंद्र कुमार, नईम प्रधान, नौशाद सम्राट, आरिफ सिद्दीकी, अतिकुर्रहमान आदि थे।

सुल्तानपुर पट्टी में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर कुछ खास लोगों की दुकानें बंद कराई और रामपुर मोड़ पर प्रदर्शन किया। वहां मोहम्म्द इस्लाम, अनवर, नाविद हुसैन, पवन कुमार, शकील, साकीर, बंटी, बबलू, वीरपाल, मो. रिजवान आदि थे। महुआखेड़ागंज में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराया। वहां नगराध्यक्ष रामदेव शर्मा, हाजी जाहिद हुसैन, अब्दुल हसन, परवेज आलम, सलीम अंसारी, अकरम अली, विजेंद्र सिंह, रिजवान, दानिश, नूर मोहम्मद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed