फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Misdeed of a divorced woman on the pretext of marriage in kashipur

Kashipur: तलाकशुदा महिला के साथ हुआ पाप, नोएडा निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; जानें मामला

Thu, 06 Jun 2024 09:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Jun 2024 09:59 PM IST
सार

काशीपुर में एक तलाकशुदा महिला ने नोएडा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Misdeed of a divorced woman on the pretext of marriage in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

काशीपुर नगर क्षेत्र निवासी एक तलाकशुदा महिला ने नोएडा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि कुछ वर्ष पहले उसका विवाह संभल (यूपी) में रहने वाले युवक से हुआ था। आरोप है कि वह नशे की हालत में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते परिजन उसे मायके ले आए। बताया जिस मकान में वह लोग किराए पर रहते हैं, उसी मकान में काशीपुर की एक फैक्टरी में इंजीनियर पद पर कार्यरत नोएडा निवासी युवक रहता था। युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। महिला के अनुसार युवक ने पति से तलाक लेने के बाद शादी करने की बात कही।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: घर में घुसकर बवाल और तोड़फोड़ में दंपती समेत आठ पर केस दर्ज, रंजिश में दिया था घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तलाक लिया तो युवक शादी के लिए टालता रहा और दुष्कर्म करता रहा। मार्च 2022 से मार्च 2023 तक वह उसके साथ एक जगह किराए के मकान में रही। इसी बीच युवक नोएडा में नौकरी लगने की बात कहकर चला गया और उसने उसको वहां एक मॉल में नौकरी लगवा दी। जब उसने शादी की बात कही तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। तब वह उससे परेशान होकर काशीपुर वापस आ गई। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed