फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against eight including a couple for causing ruckus by entering the house in rudrapur

Rudrapur: घर में घुसकर बवाल और तोड़फोड़ में दंपती समेत आठ पर केस दर्ज, रंजिश में दिया था घटना को अंजाम

Thu, 06 Jun 2024 09:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Jun 2024 09:51 PM IST
सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर में घुसकर दबंगई और अराजकता करने वाले दंपती सहित आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Case registered against eight including a couple for causing ruckus by entering the house in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर में घुसकर दबंगई और अराजकता करने वाले दंपती सहित आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस को केस दर्ज करने में चार दिन का वक्त लग गया। मुख्य आरोपी कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुआ है।

कस्तूरी वाटिका बिगवाड़ा निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि वर्ष 2023 में उसने अरुण खुराना उर्फ सोनू खुराना निवासी श्यामा श्याम गार्डन भूरारानी रोड के साथ साझीदारी में कारोबार किया था, इसके हिसाब को लेकर उनका सोनू से विवाद चल रहा है। इस कारण सोनू उससे और परिवार से रंजिश रखता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पापा को आया फोन: साइबर ठग बोला- बेटा किडनैप हो गया है, रकम न भेजने पर गोली मारने की धमकी दी, ठगे 1.20 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक जून की सुबह ढाई बजे अरुण उर्फ सोनू, उसकी पत्नी शिवानी खुराना, साथी अरुण अरोरा, विक्की मुंजाल, नीरज बाजपेई, अभिनव बाजपाई, साहिल और एक अज्ञात युवक दो कारों में उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने उसके घर पर पत्थर फेंकने के साथ ही गालीगलौज की। जब उनकी पत्नी बाहर आई तो सोनू ने उसके पेट पर ईंट मार दी। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह घटना आसपड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

बताया कि आरोपी दबंग किस्म के राजनैतिक लोग हैं और घटना के बाद से ही परिवार डरा सहमा है। बताया कि आरोपी के रिश्तेदार भाजपा के बड़े नेता हैं। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

कालोनी के लोगों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग
कस्तूरी वाटिका में हुई घटना से कालोनीवासियों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ट्रांजिट कैंप एसएचओ के नाम पर दिए पत्र में लोगों ने कहा कि एक जून को असमाजिकतत्वों ने कालोनी में प्रवेश किया था। इन लोगों ने कालोनी परिवार के सदस्य मुकेश कुमार के घर पर पथराव और अराजतकता की। इसके साथ ही फायरिंग की गई थी। यह घटना निंदनीय है। उन्होंने कालोनी परिवार की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। पत्र में अनुज कुमार, समीर गौड़, पवन कुमार सहित कालोनी के 146 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed