फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minor dispute shot dead

मामूली विवाद में ठेली वाले को गोली मारी

Fri, 19 May 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।  Updated Fri, 19 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Minor dispute shot dead
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
मामूली विवाद के चलते एक ने ठेली में चिकन पकौड़ी बेचने वाले को दो तमंचों से गोली मार दी। आरोपी तीसरा फायर करने के लिए तमंचा लोड कर रहा था तो घायल ईंट मारकर घायलावस्था में ही बाइक से घर चला गया। परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को मुरादाबाद के एक अस्पताल ने भर्ती कराया।
विज्ञापन



जहां घायल की हालात चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों का अवैध शराब बिक्री को लेकर विवाद है।
टांडा उज्जैन अलीगंज बस अड्डे के पास साजिद निवासी लक्ष्मीपुर चिकन पकौड़ी की ठेली लगता है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह घर जाने के लिए समान समेट रहा था। इस दौरान घास मंडी निवासी सिट्टू उससे बातचीत करने लगा। दोनाें में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसपर सिट्टू ने तमंचा निकालकर साजिद को गोली मार दी। साजिद कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपी ने दूसरा तमंचा निकालकर एक और गोली मार दी।
विज्ञापन



एक गोली उसके कंधे के आरपार हो गए, वहीं दूसरी के छर्रे उसके गले के नीचे लग गए। आरोपी तीसरा फायर करने के लिए तमंचा लोड कर रहा था कि घायल साजिद ने उस पर एक उस पर ईंट फेंक कर मारी और अपनी बाइक से घर भाग गया।खून से लथपथ देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, सरेआम गोलियां चलने से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध रूप से शराब बेचते हैं दोनों 
साजिद और सिट्टू में देसी शराब की अवैध बिक्री को लेकर रंजिश थी। दोनों ही देसी के ठेके से शराब लेकर बचते हैं। उप निरीक्षक जसविंदर सिंह ने कहा कि दोनों चोरी छिपे देसी शराब के अद्धे बेचते हैं।



आरोपी 24 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर
चिकन पकौडी बेचने वाले पर सरे आम दो फायर करने का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। घटना को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। साजिद के परिजनों ने बताया कि गोली कंधे से बाहर निकल गयी। जब कि उसके गले में छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed