फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minister Yashpal Arya Listens Problems

कैबिनेट मंत्री आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Minister Yashpal Arya Listens Problems
फोटो बाजपुर के हरिपुरा क्षेत्र में समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री आर्य। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। ग्रामीणों की मांग पर आर्य ने 16 दिसंबर को गांव भीकमपुरी में श्रम अधिकारियों को शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को कैबिनेट मंत्री आर्य ने हरिपुरा, सिहाली, मझरा खंबरी क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने आर्य केे समक्ष समस्याओं को रखा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मार्गों को सीसी मार्ग और नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। आर्य ने गांव हरिपुरा निवासी कुंवर सिंह के घर तक 120 मीटर सीसी रोड, गांव सिहाली में 10 बिजली पोल, 63 केवी का एक ट्रांसफार्मर लगाने, इसी गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। आर्य ने मजरा खम्मारी में नाली और आरसी मार्गों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। मौके पर डीके जोशी एनडी जोशी, हरीश कांडपाल वीरेंद्र बिष्ट, नितिन बिष्ट, रामचंद्र, राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, पंचम सिंह, अरुण जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed