{"_id":"690a3e89ce5105a6ef08f900","slug":"minister-bahuguna-removed-rudrapur-representative-rudrapur-news-c-8-1-hld1027-665325-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मंत्री बहुगुणा ने रुद्रपुर प्रतिनिधि को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मंत्री बहुगुणा ने रुद्रपुर प्रतिनिधि को हटाया
विज्ञापन
रुद्रपुर। पशुपालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रपुर में नामित किए गए अपने प्रतिनिधि धीरज सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा है।
दरअसल, 29 अक्तूबर को रुद्रपुर ब्लाक में बैठक हुई थी। बीडीसी ज्योति मौर्या और उनके पति अशोक कुमार ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर ब्लाक प्रमुख पति, मंत्री प्रतिनिधि समेत कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि चुनाव में वोट नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई बीडीसी ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। इस मामले की शिकायत मंत्री सौरभ बहुगुणा तक पहुंची थी। मंत्री ने अपने प्रतिनिधि को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। प्रतिनिधि को हटाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, ब्लाक प्रमुख पति ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। संवाद