फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mining Tycoon's Henchmen Attack Former Trade Association President in the Market

Udham Singh Nagar News: खनन कारोबारी के गुर्गाें ने पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पर बाजार में किया हमला

Thu, 23 Apr 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mining Tycoon's Henchmen Attack Former Trade Association President in the Market
सितारगंज। खनन वाहनों से उड़ रहे धूल को रोकने के लिए सड़क पर पानी छिड़काव के लिए कहने पर हुए विवाद में खनन कारोबारी के के गुर्गाें ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष और ग्राम प्रधान पति हरेंद्र सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए सिसौना में बाजार बंद रहा। इसे लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया जिसे ग्राम प्रधान संगठन ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

हरेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने मंगलवार को सिसौना स्थित क्रशर के कर्मियों से सड़क पर पानी का छिड़काव करने के लिए कहा ताकि धूल न उड़े। इसे लेकर उनका क्रशर के कर्मियों से विवाद हो गया। हरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टोन क्रशर के पांच हथियारबंद कर्मियों ने मंगलवार देर शाम पीछा कर बाजार में उन्हें पीटा और हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। रात में ही हरेंद्र सिंह ने घटना की पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार को घटना से आक्रोशित व्यापारियों, ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने स्टोन क्रशर गेट के समक्ष धरना दिया। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के मार्ग को ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। धूल-मिट्टी से क्षेत्र के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। धरना-प्रदर्शन से खनन वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया है। ग्रामीणों ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की चेतावनी के साथ धरना स्थगित कर दिया।

मिला राजनीति दलों का समर्थन
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, उदय राणा, दयानंद तिवारी, अजय कठायत, नरेश ठाकुर समेत तमाम भाजपा नेता आंदोलन को समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - बीएस धौनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed