{"_id":"fe138addd0ad16aa1bc82a923857e8b0","slug":"mining-leases-in-the-guise-of-a-half-million-cubic-meters-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टों की आड़ में डेढ़ लाख घनमीटर अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टों की आड़ में डेढ़ लाख घनमीटर अवैध खनन
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी माइनिंग स्वाक्यड और पुलिस की टीम ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में पहुंचकर 11 पट्टों पर छापेमारी कर पैमाइश की। प्रारंभिक जांच में छह पट्टों पर करीब डेढ़ लाख घनमीटर अवैध खनन करने की पुष्टि हुई। इनसे करीब सात करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। एक स्टोन क्रशर पर भी खामियां मिली।
विज्ञापन
शनिवार को उत्तराखंड अवैध खनन निरोधक सतर्कता इकाई के प्रमुख संजय गुंज्याल के निर्देश पर टास्क फोर्स के एएसपी अमित श्रीवास्तव, एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ राजीव मोहन, इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, एसआई कमल सिंह कोरंगा, एसआई अजेंद्र प्रसाद, एसआई नीलाब खाली, लोनिवि अधिकारियों की टीम ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में 11 पट्टों पर छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में जयप्रकाश, सफदर हुसैन, रामकली, ओमप्रकाश, सत्यपाल सुशील वर्मा सहित छह पट्टे धारकों द्वारा भारी मात्रा में अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
छापेमारी की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। खनन में लगे मजदूर और चालक वाहनों को लेकर इधर-उधर भाग गए। इंस्पेक्टर उप्रेती के अनुसार खनन पट्टे धारकों के सीमाकंन पर लगे पिलर भी खिसके मिले। पिलर से पिलर की दूरी के बीच भी गड़बड़ी मिली। देर शाम टीम ने एक स्टोन क्रशर पर भी छापेमारी की। जहां भारी खामियां मिली हैं।
विज्ञापन