फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mining company workers hit the car in bazpur Udham Singh Nagar

Uttarakhand: माइनिंग कंपनी के कर्मियों ने कार को मारी टक्कर, विरोध पर चालक को पीटा; जमकर हुआ हंगामा

Mon, 14 Oct 2024 10:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 10:42 AM IST
सार

बाजपुर के गांव फौजी कॉलोनी निवासी अमित कार से अपने साथी के साथ गांव बरहैनी जा रहा था। बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर के पास नजदीक पीछे आ रही कार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर माइनिंग कर्मियों ने लाठी डंडों से पीटकर अमित को घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Mining company workers hit the car in bazpur Udham Singh Nagar
बाजपुर में सड़क पर रोके गए वाहन और क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार सुबह बाजपुर के गांव फौजी कॉलोनी निवासी अमित कुमार कार से अपने साथी हरदीप सिंह के साथ गांव बरहैनी जा रहा था। बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर के पास नजदीक पीछे आ रही कार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर माइनिंग कर्मियों ने लाठी डंडों से पीटकर अमित को घायल कर दिया। साथ ही युवक की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी।

विज्ञापन

मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी प्रधान कुलविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में हंगामा कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चौकी में तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

आरोपी माइनिंग कर्मियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कमेटी अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा और भाजपा नेता अनंत जैन ने कहा कि माइनिंग कर्मचारी दबंगई दिखाकर धामी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। बैलगाड़ी से उप खनिज घरेलू प्रयोग में लाने वाले को पकड़कर प्रताड़ित करते हैं। उनसे भी वसूली करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पूरी घटना से सीएम धामी को अवगत कराया जाएगा। वहां मनोज जोशी, विशाल शाह, सोनू मंड, सर्वजीत सिंह, गोविंद, विक्रमजीत सिंह, कामरान, कौशर उस्मान आदि रहे। बन्नाखेड़ा पुलिस ने बताया कि माइनिंग कंपनी के कार्तिक ने भी तहरीर दी है। दोनों तहरीर पर जांच की जा रही है।

इधर सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रहे हैं माइनिंग कर्मचारी
भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरीके से क्षेत्र में माइनिंग कर्मचारियों ने दहशत मचा रखी है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार ने माइनिंग कंपनी को खुली लूट दे रखी है। आम लोगों को पीटना, चोटिल करना, सड़कों पर रोक कर आर्थिक शोषण करना आम बात हो गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपक्ष की चुप्पी भी हैरान करने वाली है। कहा कि बाहरी राज्य की कंपनी कर्मचारी उत्तराखंड के लोगों का खुलेआम उत्पीड़न कर रहे हैं, जो शर्मनाक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed