फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Millions of old coins worth 81 thousand

मालखाने में मिले 81 हजार के पुराने नोट 

Mon, 20 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज। Updated Mon, 20 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Millions of old coins worth 81 thousand
मिले 81 हजार के पुराने नोट  - फोटो : अमर उजाला

सितारगंज। विभिन्न आपराधिक मामलों में जब्त 81 हजार रुपए के हजार, पांच सौ के नोट आरबीआई से बदलकर राजकोष में जमा कराए जाएंगे। इसके लिए खटीमा के न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से गठित कमेटी ने रविवार को मामलों का निस्तारण किया और पुराने नोट आरबीआई को भेजने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


  कोतवाली में वर्ष 2010 से 2016 तक के 13जी एक्ट, चोरी, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के करीब 11 मामलों में जब्त हजार, पांच सौ के 81 हजार के पुराने नोट जमा हैं। इनके निस्तारण के लिए परगना मजिस्ट्रेट विनोद कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनी थी।
विज्ञापन


इसमें शामिल सीओ हरीश मेहरा, सहायक अभियोजन अधिकारी मनोज तिवारी, एसएसआई वीरेंद्र रमोला की मौजूदगी में नोटों का निस्तारण किया गया। कमेटी ने आरबीआई कानपुर को रिपोर्ट भेजकर नोट बदलने की अनुमति लेने का निर्णय लिया। एसडीएम विनोद ने कहा कि नोट बदलने के बाद बची राशि राजकोष में जमा कराई जाए। इस दौरान एसआई देवेंद्र गौरव, केके पडलिया, सतबीर सिंह, जितेंद्र कुमार, कमलेश पंगरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed