{"_id":"58ceda154f1c1be6431a1c07","slug":"millions-of-old-coins-worth-81-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालखाने में मिले 81 हजार के पुराने नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालखाने में मिले 81 हजार के पुराने नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज।
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मिले 81 हजार के पुराने नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। विभिन्न आपराधिक मामलों में जब्त 81 हजार रुपए के हजार, पांच सौ के नोट आरबीआई से बदलकर राजकोष में जमा कराए जाएंगे। इसके लिए खटीमा के न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से गठित कमेटी ने रविवार को मामलों का निस्तारण किया और पुराने नोट आरबीआई को भेजने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
कोतवाली में वर्ष 2010 से 2016 तक के 13जी एक्ट, चोरी, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के करीब 11 मामलों में जब्त हजार, पांच सौ के 81 हजार के पुराने नोट जमा हैं। इनके निस्तारण के लिए परगना मजिस्ट्रेट विनोद कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनी थी।
विज्ञापन
इसमें शामिल सीओ हरीश मेहरा, सहायक अभियोजन अधिकारी मनोज तिवारी, एसएसआई वीरेंद्र रमोला की मौजूदगी में नोटों का निस्तारण किया गया। कमेटी ने आरबीआई कानपुर को रिपोर्ट भेजकर नोट बदलने की अनुमति लेने का निर्णय लिया। एसडीएम विनोद ने कहा कि नोट बदलने के बाद बची राशि राजकोष में जमा कराई जाए। इस दौरान एसआई देवेंद्र गौरव, केके पडलिया, सतबीर सिंह, जितेंद्र कुमार, कमलेश पंगरिया आदि थे।
विज्ञापन