फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Milk Metro rickshaw

पंतनगर विवि के छात्रों ने बनाया मिल्क मेट्रो रिक्शा

Wed, 24 Jun 2015 12:19 AM IST
हसीन खान/अमर उजाला, पंतनगर
हसीन खान/अमर उजाला, पंतनगर Updated Wed, 24 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Milk Metro rickshaw

पंतनगर विश्वविद्यालय में कालेज ऑफ टेक्नालॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फाइनल इयर के विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा से चलने वाले मिल्क मेट्रो रिक्शा का निर्माण किया है। यह रिक्शा दूध बेचने वाले छोटे व्यवसायियों के लिए उपयोगी है। दुग्ध विक्रेता इस रिक्शा की मदद से कम समय में अधिक दूरी तय कर सकते हैं।

विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि पंतनगर सहित कई स्थानों पर आज भी रिक्शे से दूध की आपूर्ति की जाती है, जिससे दुग्ध विक्रेता को अधिक शारीरिक श्रम करना पड़ता है। समय की भी अधिक बर्बादी होती है। मिल्क मेट्रो सोलर ऊर्जा से संचालित रिक्शा में लगाई गई मोटर को सोलर पैनल से चार्ज किया जाता है और बैट्री के माध्यम से चलाया जाता है। सोलर बैट्री से रिक्शा 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाजार में अब तक उपलब्ध ई-रिक्शा की अपेक्षा यह रिक्शा काफी किफायती और गुणवत्तायुक्त है। इसकी कीमत 40-45 हजार रुपये तक है, जबकि ई-रिक्शा की कीमत एक लाख 20 हजार रुपये तक है। प्रोजेक्ट लीडर डा.रवि सक्सेना के निर्देशन में मिल्क मेट्रो रिक्शा तैयार करने वालों में इंजीनियर आकाश नागपाल, अक्षय वशिष्ठ, ऋषभ गुप्ता और वंदना पुंडीर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed