फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Migration will be stopped by creating employment opportunities: Bharat Singh Chaudhary

रोजगार अवसर पैदा कर रोका जाएगा पलायन : भरत सिंह चौधरी

Thu, 23 Apr 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Migration will be stopped by creating employment opportunities: Bharat Singh Chaudhary
जसपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान यह बात लोगों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याएं सुनीं व समाधान का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार वह क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार, ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिलाध्यक्ष महेश सिंह प्रजापति, खड़क सिंह आदि ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

टीआरसी में आयोजित सामारोह में मंत्री ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे जिससे पलायन को रोका जा सकेगा। वहीं ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से गांवों में आधारभूत सुविधाओं सड़क, पेयजल और आजीविका संसाधनों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। वहां विशाल कुमार, राजीव कुमार, सोनू कादरी, अनीता पवार आदि थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed