फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Middle-aged man's body found in forest, family searched for him all night

Udham Singh Nagar News: जंगल में मिला अधेड़ का शव, रातभर तलाशते रहे परिजन

Mon, 11 May 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man's body found in forest, family searched for him all night
सितारगंज। गांव गोठा के पास स्थित लिप्टिस के जंगल में एक अधेड़ का शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव गोठा निवासी अनिल कुमार (50) शनिवार शाम से लापता था। परिजनों ने रात भर उसकी खोज की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह जंगल में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह शनिवार शाम को घर से निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। रात 10 बजे तक उसकी जानकारी न मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोज शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने गांव के समीप लिप्टिस के जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एफएसएल टीम ने घटनास्थल को सील कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। मृतक अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गया। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed