{"_id":"5f6a49de8ebc3edec517ffb6","slug":"messive-tractor-rally-held-in-sitarganj-sitarganj-news-hld3978963124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन
सितारगंज में ट्रैक्टर रैली निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज में निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली
सितारगंज। किसान विरोधी तीन अध्यादेशों के खिलाफ किसानों के साथ कांग्रेस भी मुखर हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस ने नगर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजकर किसान विरोधी अध्यादेश को जल्द खारिज किए जाने की मांग की।
प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी एमपी चौक पर एकत्र हुए और करीब 250 ट्रैक्टरों के साथ रैली की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
मुख्य चौराहे पर रैली के दौरान आयोजित सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन अध्यादेश जारी कर दिए जो किसानों के अधिकारों को छीनने वाले हैं। इस अध्यादेश से किसान बर्बाद हो जाएगा। यही वजह है कि पूरे देश में आज किसान अध्यादेशों के खिलाफ सड़क पर उतरा हुआ है।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेसी कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम मुक्ता मिश्र के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने किसान विरोधी अध्यादेश को खारिज किए जाने की मांग की।
वहां कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री हसनैन मलिक, साहब सिंह बिज्टी, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, गुरसेवक सिंह महार, सरताज अहमद, शाकिर अली, यूसुफ मलिक, मुख्त्यार अंसारी, विपिन खोलिया, नाजिम मियां, हरप्रीत सिंह हैप्पी, सुखचैन सिंह, डॉ. दलबाग सिंह, जीत सिंह आदि थे।
अखिल भारतीय किसान सभा ने निकाली बाइक रैली
सितारगंज। अखिल भारतीय किसान सभा ने भूड़ गांव से बाइक रैली निकालकर किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर में बाइक रैली पहुंचने पर किसान कांग्रेसियों के प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद बाइक रैली बरी गांव पहुंची। यहां किसानों ने अध्यादेश के विरोध में सभा की। वहां जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, डॉ. जगदेव सिंह, जंगीर सिंह, गुरमुख सिंह, फतेह सिंह आदि थे।

सितारगंज में आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेसी।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज मंडी में जुलूस की शक्ल में पहुंची कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली।- फोटो : SITARGANJ