फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mermaid and laborer scorched due to electric shock, one dead

करंट लगने से राजमिस्त्री व मजदूर झुलसे, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mermaid and laborer scorched due to electric shock, one dead
काशीपुर। करंट लगने से राजमिस्त्री और मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, जेई ने गृहस्वामी पर बगैर अनुमति के मानकों के खिलाफ मकान बनाने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

नईबस्ती कटोराताल निवासी राकेश (40) पुत्र रघुवीर सिंह राजमिस्त्री था। जबकि मोहल्ला चौहानान जसपुर निवासी राजकुमार उर्फ बंटी (35) पुत्र गौरी शंकर यहां बांसफोड़ान में किराए के मकान पर रहकर मजदूरी करता है। ये व्यक्ति करीब तीन माह से पशुपति विहार जसपुर खुर्द में एक ठेकेदार के अधीन निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। सोमवार की सुबह दोनों घर की ममटी के लिए पाड़ बांध रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान वो छत पर सरिया उठाकर सीधा करने लगे। मकान के पास से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन से सरिया टकरा गया। इससे राजमिस्त्री और मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। साथी श्रमिकों ने दोनों को चामुंडा मंदिर गिरिताल स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि बंटी आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी शशि, बेटी आरती, बेटे प्रिंस और हिमांशु के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। उधर, जेई राजेश सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गृहस्वामी 11 हजार की लाइन के पास मानकों का उल्लंघन कर मकान का निर्माण करा रहा है। वहां काम करते समय दो व्यक्तियों को करंट लग गया।

मोटर के करंट से किशोरी झुलसी
काशीपुर। ग्राम फाटक वाली मिलक स्वार रामपुर निवासी आरती (16) पुत्री केदार सिंह पानी भरते समय मोटर से करंट लगने के कारण झुलस गई। वहां मौजूद उसके भाई ने मोटर का तार तोड़कर अलग किया। झुलसी किशोरी को चामुंडा मंदिर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed