{"_id":"68279041d0aaf018770c596a","slug":"membership-campaign-date-extended-till-25th-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-127116-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सदस्यता अभियान की तिथि 25 तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सदस्यता अभियान की तिथि 25 तक बढ़ाई
Sat, 17 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 17 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। व्यापारियों की मांग पर व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारियों ने सदस्यता अभियान की तिथि को बढ़ाकर 25 मई कर दिया है।
व्यापारियों को अब सदस्य बनने के लिए 10 दिन का और समय दिया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के स्थानीय मुख्य चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति के बाद बीती 17 मार्च को स्थानीय कार्यकारिणी को भंग किया गया था। नई कार्यकारिणी के गठन तक वर्तमान अध्यक्ष तरुण गहलोत को ही संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और चुनाव संपन्न कराने के लिए 15 मई तक सदस्यता अभियान चलाने की तिथि निर्धारित की थी।
बीती बृहस्पतिवार को समय सीमा समाप्त होने के बाद व्यापारियों की मांग पर चुनाव अधिकारियों ने बैठक की। इसमें प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग की सहमति पर अभियान की तिथि को 25 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि सदस्यता पूरा होने के बाद नए सदस्यों की संख्या सूची की जानकारी दी जाएगी। ताकि जून में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराए जा सकें। बैठक में निकेश अग्रवाल, सतीश अरोरा, मो. इस्लाम हुसैन, तरुण बंसल आदि रहे।