फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Members being trained in the activities of the District Panchayat

Udham Singh Nagar News: जिला पंचायत के क्रियाकलापों से दक्ष किए जा रहे सदस्य

Tue, 14 Oct 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Members being trained in the activities of the District Panchayat
रुद्रपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सदस्यों को सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं, क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गई। पांच दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य ने जिला पंचायत सभागार में सोमवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि 17 अक्तूबर तक विभिन्न विभागों की ओर से सदस्यों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दिए जाने वाले प्रशिक्षण को अच्छी तरह समझें, ताकि सरकार की चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में आसानी हो। अपर मुख्य अधिकारी जीके भट्ट ने पंचायती राज गठन संबंधी जानकारी दी। साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायतों के कार्यकलापों और जिला पंचायत के कर्तव्य व अधिकार और विभागीय कार्य कलापों के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में पंचायती राज विभाग से उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायती राज विभाग के कार्यों के संबंध में जानकारी दी। सीवीओ आशुतोष जोशी ने विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य सुषमा हालदार, सूरज नारायण, संगीता राणा, शिल्पी सिंह, आशा देवी, प्रेम प्रकाश, रीता कफलिया, भावना कोरंगा, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed