{"_id":"64dd2afa00f3fada150fcea8","slug":"meeting-of-nagar-nigam-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-2683-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में राज्य आंदोलनकारियों को नहीं देना पड़ेगा गृह कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में राज्य आंदोलनकारियों को नहीं देना पड़ेगा गृह कर
Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में बोलते मेयर रामपाल सिंह। -संवाद
रुद्रपुर। शहर में रहने वाले राज्य आंदोलनकारियों को हाउस टैक्स फ्री करने, एनएच-87 चौड़ीकरण के बाद नगर निगम के सामने टिनशेड दुकानें बनाने, मुख्यमंत्री घोषणा से मिलने वाले दो करोड़ रुपये से 40 वार्ड में पांच-पांच लाख रुपये के कार्य करवाने समेत 64 प्रस्तावों को नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास किया गया।
बुधवार को नगर निगम के नए सभागार में मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल की आखिरी बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बोर्ड बैठक में एजेंडा के बिंदु पढ़े। बैठक में 40 में से 31 पार्षद व तीन नामित पार्षद ही शामिल हुए। वहां सांसद प्रतिनिधि योगेश कुमार वर्मा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, बबीता बैरागी, पुष्पा रानी, सुनीता मुंजाल, आयुष तनेजा, इलमा समरीन, शालिनी बोरा आदि थे।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
ओबीसी सर्वेक्षण के कार्यों में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति परिवार पांच रुपये की दर से होगाभुगतान
हाईकोर्ट में नगर निगम की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों का मानदेय 15 हजार प्रति वाद से बढ़ाकर 30 हजार प्रति वाद करने
फाजलपुर महरौला स्थित सीबीजी प्लांट के समीप बनें एमआरएफ सेंटर का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से करवाने
बल्क वेस्ट जेनरेटर का सर्वेक्षण व मॉनिटरिंग कंप्यूटर एप के माध्यम से करने
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले रुपयों से शहर की साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव करने
निगम में निस्प्रयोज्य पड़े पुराने वाहनों की नीलामी करने
नगर निगम में नवनिर्मित भवन के ऊपर सोलर प्लांट लगाने
विकास प्राधिकरण की ओर से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण
नगर निगम के स्वास्थ्य, डाक व जन्म मृत्यु अनुभाग वाले भवन को ध्वस्त करने व उसके स्थान पर नया भवन बनाने
ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े को नदी में जाने व हाईवे में आने से रोकने के लिए व्यू कटर लगाए जाने
शहर की स्ट्रीट लाइट को ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ करने के लिए एलडीआर स्विच लगाने
प्रेस क्लब में रंगरोगन करने आदि
शहर के पार्क का नहीं हो सका सौंदर्यीकरण
रुद्रपुर। सदन में वार्ड 26 की पार्षद रजनी रावत ने मेयर से कहा कि आपके पांच साल के कार्यकाल में पार्क का सौंदर्यीकरण नहीं हो सका। रविंद्रनगर के पार्षद बबलू सागर ने भी रविंद्रनाथ टैगोर पार्क के सौंदर्यीकरण, दरिया नगर में स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही विधायक कार्यालय को जाने वाली सड़क में पुलिया नहीं बनने की शिकायत की। बबलू ने कहा कि पार्षदों के लिए बनाया गया मे आई हेल्प यू ग्रुप में शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नहीं लगे शिलापट्ट, मेयर ने इंजीनियर का वेतन रोकने की दी चेतावनी
रुद्रपुर। पार्षद सुशील यादव समेत सभी पार्षदों ने मेयर से कहा कि आपके कार्यकाल खत्म होने के मात्र तीन माह बचे हैं। ऐसे में वार्ड में किए जा रहे विकास कार्यों का ठेकेदार शिलापट नहीं लगा रहे हैं। मेयर ने अभियंता गजेंद्र पाल को मौके पर जाकर मुआयना करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि ठेकेदारों की ओर से जमा की गई 10 प्रतिशत राशि अभी उन्हीं नहीं लौटाई जाए। इसके साथ ही अगर एक हफ्ते में वार्डों में शिलापट नहीं लगाए तो इंजीनियर का भी वेतन रोक दिया जाएगा। अगर ठेकेदारों की ओर से जमा की गई 10 प्रतिशत राशि लौटा दी गई है तो इंजीनियर से ही रिकवरी की जाएगी।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बनाई गलत नियमावली, होटलों से कम वसूला यूजर चार्ज
रुद्रपुर। नगर निगम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नियमावली बनाते वक्त कर्मचारियों से टाइपिंग एरर हो गया। इसके चलते तीन सितारा से कम, तीन सितारा व पांच सितारा होटल से निगम की ओर से कम यूजर चार्ज वसूला गया। त्रुटिवश गलत नोटिफिकेशन के चलते तीन सितारा से कम 300 रुपये, तीन सितारा से 500 रुपये व पांच सितारा से 800 रुपये वसूले गए। नगर आयुक्त मिश्रा ने कहा कि इस बार की बोर्ड बैठक में नियमावली में संशोधन किया गया है। अब तीन सितारा से कम 1000 रुपये, तीन सितारा से 3000 रुपये व पांच सितारा होटल से 5000 रुपये वसूले जाएंगे। वहीं सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों व कॉलेजों में 500 छात्रों तक 500 रुपये, 1000 छात्रों तक एक हजार रुपये व उससे अधिक 1500 रुपये कूड़े का यूजर चार्ज वसूला जाएगा।
लाइब्रेरी पड़ी बंद, कमर्शियल यूज के लिए इस्तेमाल होगा भवन
रुद्रपुर। बोर्ड बैठक में नगर निगम की ओर से आंबेडकर पार्क के पास वर्षों से बंद पड़ी लाइब्रेरी पर भी चर्चा की गई। मेयर रामपाल सिंह ने बैठक में पार्षदों को बताया कि लाइब्रेरी में हफ्तों अखबार पड़े रहते थे। लेकिन कोई भी उन्हें पढ़ने नहीं पहुंचता था। रुद्रपुर शहर में लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए कोई भी युवा वर्ग नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते अब लाइब्रेरी के भवन का कमर्शियल इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि इससे निगम को थोड़ी आय हो सके।
बस अड्डे के समीप शौचालय को बनाया जाएगा पिंक टॉयलेट
रुद्रपुर। बस अड्डे के समीप शौचालय को पिंक टॉयलेट बनाने पर विचार किया जा रहा है। जिला विकास प्राधिकरण की टीम को मुख्य बाजार के आसपास शौचालय के लिए भूमि नहीं मिल पा रही है। इसके चलते विकास प्राधिकरण ने अब नगर निगम से अपना एक शौचालय देने के लिए अनुरोध किया है। मेयर रामपाल सिंह ने पार्षदों से महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने के लिए सहमति मांगी है। पार्षदों ने सदन में पिंक टॉयलेट के लिए निगम का एक टॉयलेट विकास प्राधिकरण को देने के लिए सहमति जताई।
बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, वार्डों में नहीं हो रही फॉगिंग
रुद्रपुर। आवास विकास वार्ड-39 के पार्षद रमेश कालड़ा ने कहा कि नगर निगम की ओर से वार्डों में फॉगिंग नहीं की जा रही है। कभी कभार मोहल्लों में फॉगिंग की जाती है। उसके बाद महीनों तक गाड़ियां नहीं दिखती। वार्ड-32 के पार्षद मोहन खेड़ा ने भी कहा कि उनके वार्ड बेहद बड़ा है। वार्ड में फॉगिंग की जानी चाहिए। बताया कि अलौकिक कॉलोनी दो वार्ड में बंटी है। ठेकेदार की ओर से उनके वार्ड में घटिया निर्माण किया जा रहा है। वहीं फौजी मटकोटा में एक द्वार बनाकर फौजियों का नाम पिलर में लिखा जाए।
लागू हुआ कुत्तों का लाइसेंस शुल्क अधिनियम, 500 रुपये का होगा पंजीकरण
रुद्रपुर। पिछली बोर्ड बैठक में कुत्तों का लाइसेंस शुल्क अधिनियम में आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। लेकिन किसी ने भी अधिनियम में आपत्ति नहीं की। अब नगर निगम में कुत्ता पालने के लिए 500 रुपये पंजीकरण शुल्क लगेगा। कुत्तों के लिए निगम की ओर से टोकन जारी किया जाएगा, जो हमेशा कुत्तों के गले में होगा। टोकन खो जाने पर 100 रुपये दंड़ लेकर निगम दोबारा टोकन देगा। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के शौच करने में 500 रुपये दंड लगेगा। वहीं पंजीकृत कुत्ते पर पड़ोसियों ने आपत्ति की तो स्वामी को पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए पड़ोसियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। यहीं नहीं कुत्ता पालने के लिए घर के चारों ओर दीवार बनानी अनिवार्य होगी। कुत्तों को खाना खिलाने वाले एनजीओ को उनकी पूरी देख-रेख टीकाकरण व बधियाकरण की कार्यवाही की जानी भी अनिवार्य होगी।
नजूल भूमि में रह रहे लोगों से अब निगम वसूलेगा गृहकर
रुद्रपुर। नगर निगम की अंतिम बोर्ड बैठक में ट्रांजिट कैंप की दान पात्र की भूमि में गृहकर लगाए जाने, 10 सालों से नजूल भूमि में बसे लोगों से गृहकर लगाने जाने, मोहल्ला स्वच्छता समिति को दोबारा सक्रिय करने, बहुउद्देशीय कर्मचारियों को तीन हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने, पीआरडी जवान रखे जाने, श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण, सभी वार्डों में पार्कों का सौंदर्यीकरण, वार्ड-29 में प्राचीन शिव मंदिर के पास पार्क बनाने, जिन वार्ड में अमृत योजना नहीं है वहां 40 नल व 60 रिबोर करने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
अंतिम बोर्ड बैठक खत्म होते ही नगर आयुक्त भी बदले
रुद्रपुर। नगर निगम की वर्तमान बोर्ड की अंतिम बैठक संपन्न होते ही नए नगर आयुक्त के रूप में नरेश दुर्गापाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। सीडीओ विशाल मिश्रा से अतिरिक्त चार्ज हटा दिया गया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद दुर्गापाल ने सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ औपचारिक बैठक ली। नरेश ने बताया कि शहर का ज्वलंत मुद्दा कूड़े के पहाड़ ट्रंचिंग ग्राउंड को खत्म करने के लिए योजना तैयार करेंगे और सरकार से बजट की मांग करेंगे।