फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting in district.

Udham Singh Nagar News: लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं

Sun, 12 Jan 2025 04:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:49 AM IST
विज्ञापन
Meeting in district.
बाजपुर। जिला स्तरीय मासिक क्राइम बैठक में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही मादक पदार्थों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कड़ी हिदायत दी। गोष्ठी में एसएसपी का फोकस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रहा।
विज्ञापन


शनिवार कोतवाली परिसर में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदार, फड़-फेरी व्यसायियों, ई-रिक्शा चालकों और बांग्लादेशी रोहंगियों का सत्यापन अभियान जारी रखें। निकाय चुनाव के दौरान संवेदनशीलता कम करने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा अधिनियम, मुचलका पाबंद की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि स्कूलों के ईर्द-गिर्द घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। चुनाव से पहले जिलेभर के थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन और थाने में परेड कराई जाए। लाइसेंसी शस्त्रों का निर्धारित समयावधि के अंतर्गत शत-प्रतिशत जमा कराए।
विज्ञापन


मतदान बूथों का भौतिक रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, खड़े लावारिस, मालमुकदमाती सहित अन्य चालान कर वाहनों का निस्तारण किया जाए। कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए। थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जाए। अफवाहों का स्वयं और डिजिटल वॉलेंटियर्स के माध्यम से खंडन किया जाए। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम सीसीटीवी लगवाएं। प्राइवेट कैमरों को आईपी कराकर उनको थाना और कंट्रोल रूम में लाइव कराने की कार्यवाही की जाए। मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नशीली दवाओं, नशीले इंजेक्शन पर भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में दिसंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधिकारियों सहित 14 पुलिस कर्मी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम बैठक में ये रहे मौजूद

बाजपुर। एसपी मनोज कत्याल, अभय सिंह, निहारिका तोमर, सीओ विभव सैनी, अन्न राम आर्य, भूपेंद्र धोनी, निरीक्षक नरेश चौहान, विक्रम राठौर, आशुतोष सिंह, मनोज रतूड़ी, सुंदरम शर्मा, हरेंद्र चौधरी, प्रकाश दानू, मनोहन दसौनी आदि मौजूद थे। संवाद
अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी

बाजपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एनडीपीएस, माल मुकदमाती, मफरूर अपराधियों की गिरफ्तारी और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पर अपेक्षाकृत कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधीनस्थों को अपेक्षाकृत रुचि लेने के सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने अधीनस्थों को शस्त्र लाइसेंस के लिए प्रार्थना की संस्तुति से पहले गंभीरता से संज्ञान लेने के लिए निर्देशित किया। एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि लाइसेंस के लिए दिए गए प्रार्थना आवेदक की तरफ से शौकिया तौर पर तो प्रस्तुत नहीं किया। इसे गंभीरता से लिया जाए। संवाद

उत्कृष्ट कार्य करने पर 14 पुलिस कर्मी सम्मानित

बाजपुर। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में दिसंबर महीने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें एसओ नंदन सिंह रावत, एसआई जीवन सिंह चुफाल, एसआई प्रदीप भट्ट, एसआई दीपक कौशिक, एसआई शंकर बिष्ट, एएसआई केदार सिंह, कांस्टेबल कैलाश, दीपक कड़ैत, भूपेंद्र आर्य, इंद्र सिंह, पंकज पोखरियाल, अनुज त्यागी, धनराज सिंह, शुभम नेगी शामिल हैं। संवाद

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed