{"_id":"64dd2a50b158da28bb0ef679","slug":"meeting-for-flood-control-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-2116-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लेवड़ा की बाढ़ से बचाने के लिए बनेगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लेवड़ा की बाढ़ से बचाने के लिए बनेगी कार्ययोजना
Thu, 17 Aug 2023 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
चूना खान वन विभाग के विश्रामगृह में बैठक करते अधिकारी और जनप्रतिनिधि। स्रोत भाजपा कार्यकर्ता।
बाजपुर। लेवड़ा नदी की बाढ़ से नगर को बचाने के लिए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के निर्देश पर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की संयुक्त कमेटी गठित की गई है।
चूनाखान वन विश्राम गृह में बुधवार को दोनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें गड़प्पू नाले का पानी बौर नदी में और चूनाखान, करकट नाले का पानी दाबका नदी में डायवर्ट करने पर सहमति बनी। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं प्रसन्न कुमार पात्रो ने गूगल और सेटेलाइट मैप से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहां भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य, एडीएम नैनीताल अशोक जोशी, एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली, तहसीलदार कालाढूंगी प्रियंका रानी, एसडीएम बाजपुर आरसी तिवारी आदि थे।
राजस्व टीम ने किया लेवड़ा का सर्वे
बाजपुर। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर बुधवार को राजस्व टीम ने लेवड़ा नदी का सर्वे शुरू कर दिया। लेवड़ा गांव खंबारी, चकनपुर, भैंसिया फार्म, पहाड़पुर, नमूना, भौना बिराह, खमरिया, धनसारा, चकरपुर, गुमसानी होकर यूपी क्षेत्र में प्रवेश करती है। तहसीलदार ने बताया कि लेवड़ा नदी जिन क्षेत्रों से गुजरती है, उन क्षेत्रों में राजस्व टीम ने बुधवार से सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे करने वाली राजस्व टीम की आयुक्त के साथ बैठक 17 अगस्त को होगी। सर्वे टीम स्थलीय निरीक्षण के दौरान सामने आई तस्वीर को आयुक्त सहित अन्य उच्चाधिकारियों समक्ष रखेगी।