{"_id":"65020bbb7fb61037c10a5764","slug":"meeting-for-cane-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2966-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गन्ना आपूर्ति और सट्टा नीति बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गन्ना आपूर्ति और सट्टा नीति बताई
Thu, 14 Sep 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर अधिकारियों को जानकारी देते गन्ना आयुक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त के कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना आपूर्ति एवं सट्टा नीति बताई गई। इसमें गन्ना विभाग के सभी अधिकारियों, सहकारी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के चीनी मिलों के प्रबंधकों और अधिशासी निदेशकों ने प्रगति बताई।
आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग हंसा दत्त पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने गन्ना आपूर्ति की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई सुझाव दिए। बैठक में सत्र 2023-24 के लिए गन्ना सर्वेक्षण के आंकड़े बताए गए। आपदा के कारण गन्ने की फसल को हुए नुकसान और कृषकों को बांटे गए मुआवजे की जानकारी दी गई।
बैठक में पिछले सत्र में खरीदे गए उर्वरक, कीटनाशक, रसायन की मात्रा के सापेक्ष विक्रय एवं अवशेष स्टॉक बताया गया। बैठक में समिति वार नए, पुराने ऋणों की वसूली, अवशेष गन्ना विकास अंशदान की स्थिति भी बताई गई। बैठक में नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश, किच्छा शुगर मिल के जीएम कैलाश मर्तोलिया, गन्ना आयुक्त कार्यालय के पीआरओ नीलेश कुमार समेत सभी समितियों के गन्ना निरीक्षक और डीसीओ मौजूद रहे।