फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting By DM Usnagar

Udham Singh Nagar News: जल संस्थान रामनगर के ईई का वेतन रोका

Sat, 17 Jun 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Meeting By DM Usnagar
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक ने डीएम ने माहवार धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में धीमी प्रगति पर ईई जल संस्थान रामनगर का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजनाओं को गुणवत्ता एवं समय से पूरा किया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों के लिए जल संस्थान की ओर से ईई तरूण शर्मा और पेयजल निगम की ओर से एसई मृदुला सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया। उन्होंने कहा कि पहले घरों तक पानी पहुंचाया जाए और उसे बाद ही बिल दिया जाए। उन्होंने पानी का बिल तैयार करने के बारे में भी अहम निर्देश देते हुए कहा कि पानी की टंकी किसी भी गलत एवं विवादित स्थान पर न बनाई जाये। उन्होंने विलेज वॉटर एंड सैनिटेशन कमेटियों को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही समय-समय पर थर्ड पार्टी परीक्षण एवं जांच कराने तथा जांच आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश परियोजना निदेशक जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को दिये। वहां पर सीडीओ विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हिमांशु जोशी, अधिशासी अभियंता रामनगर मनोज गंगवार, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, तरूण शर्मा, ज्योति पालनी, परियोजना निदेशक जिला जल एवं स्वच्छता मिशन पद्मेन्द्र भण्डारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed