{"_id":"60a1671c8ebc3e11545c1f35","slug":"medicine-will-be-distributed-from-today-sitarganj-news-hld424567131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शक्तिफार्म में होगा आइवरमैक्टिन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शक्तिफार्म में होगा आइवरमैक्टिन का वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के हर व्यक्ति को आइवरमैक्टिन दवा वितरण की घोषणा के बाद जिले में सितारगंज से इसकी शुरुआत की जा रही है। सोमवार से शक्तिफार्म क्षेत्र में इसे वितरित किया जाएगा।
रविवार को एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब हर परिवार को आईवरमैक्टिन की गोली दी जाएगी। बताया कि सितारगंज ब्लॉक से इसकी शुरुआत की जा रही है। आशा, आंगनबाड़ी वर्कर और अन्य कर्मचारी घर-घर जाकर इनके पैकेट बांटेंगी। उन्होंने गोली खाने की विधि बताते हुए कहा कि वयस्क एवं 15 साल से ऊपर आयु के लोगों को एक-एक गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद तीन दिन तक खानी है।
दस से 15 वर्ष तक आयु के बच्चों को एक गोली खाना खाने के बाद तीन दिन तक देनी है। गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, लीवर संबंधी रोगी एवं दो साल से छोटे बच्चों को यह दवा नहीं खानी है। बताया कि प्रदेश में सबसे पहले ऊधम सिंह नगर जिले में अभियान की शुरुआत हो रही है।