फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Medical college to get professors and assistant professors soon.

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेंगे प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर

Sat, 13 Jun 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Medical college to get professors and assistant professors soon.
रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती होगी। इसके लिए साक्षात्कार संपन्न हो गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते बृहस्पतिवार देर शाम तक हुई साक्षात्कार प्रक्रिया में 15 आवेदकों में से 14 ने साक्षात्कार दिया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने आवेदकों के प्रपत्रों की जांच की। उसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई। चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो.अजय आर्या, मेडिकल विश्वविद्यालय देहरादून की प्रो. भानु दुग्गल और राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर की प्राचार्य प्रो. ऊषा रावत ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. रावत ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई। साक्षात्कार देने वाले अभ्यर्थियों का जल्द ही चिकित्सा शिक्षा निदेशालय नियुक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज को ऑर्थोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट और अन्य पदों पर प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती की उम्मीद है। गौरतलब है कि सरकार इसी वर्ष से मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन का प्रयास कर रही है। अब भी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य काफी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed