फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   medal wins in asian games

Udham Singh Nagar News: चिराग और मनदीप ने झटके दो कांस्य पदक

Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
medal wins in asian games
मनदीप कौर।
रुद्रपुर। चीन के हांगझोउ में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में काशीपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग बरेठा ने युगल वर्ग में राजकुमार की जोड़ी के साथ खेलते हुए सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया। चिराग व राजकुमार ने चाइनीज ताईपिया ओलंपिक (ताईवान) के खिलाड़ी फेंग जेन यू व गुई यू पु को 21-15, 16-21, 21-09 के स्कोर से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। वहीं बाजपुर की मनदीप कौर ने एसएल-3 श्रेणी के एकल और युगल वर्ग में एक-एक कांस्य पदक जीता है। इस सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर मनदीप को बतौर बधाई अग्रिम शुभकामना दी है। मनदीप ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन

सेमीफाइनल के एकल वर्ग में मनदीप का सामना चीन के झूसेन सियाओ खिलाड़ी से हुआ था। इसमें मनदीप को 11-12, 14-21 के स्कोर से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं युगल वर्ग में मनदीप और मनीषा रमादास की जोड़ी का मुकाबला भारत के ही मानसी गिरीश चंद्र जोशी और तुलसीमथी मुरुगेशन की जोड़ी से हुआ। इन दोनों खिलाड़ियों से 21-13, 21-12 के स्कोर से हार कर मनदीप और मानसी को कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं एसयू-5 श्रेणी के एकल वर्ग में खेलते हुए चिराग राउंड 16 में ही जापान के तायो इमाई से 19-21, 13-21 के स्कोर से हार गए जबकि युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जीतकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है। फाइनल में चिराग और राजकुमार की जोड़ी इंडोनेशिया के देवा अनरिमुस्ती और हाफिज ब्रीलिनश्याह के साथ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर फाइनल में चिराग पराजित भी हो जाते हैं तो उन्हें रजत पदक मिल जाएगा, वहीं जीतने पर स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे। अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार एसएल-3 श्रेणी में क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ही 13-21, 21-06, 12-21 के स्कोर से थाईलैंड के मोंगकुन बुनसुन से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed