फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mayor and Traders meets with DM

व्यापारियों को आईएसबीटी परिसर में दी जाएंगी दुकानें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mayor and Traders meets with DM
डीएम को ज्ञापन देते मेयर व भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आईएसबीटी निर्माण के लिए रोडवेज स्टेशन की चहारदीवारी से सटे व्यापारियों को हटाने के लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किए। शुक्रवार को मेयर रामपाल सिंह दुकानदारों के समर्थन में उतर आए। वे उनके साथ डीएम के पास पहुंच गए। दुकानदारों ने कार्रवाई न करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रोडवेज की चहारदीवारी से सटीं करीब 50 दुकानें और खोखे हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे तीस साल से अधिक समय से यहां रोजगार कर रहे हैं। अब नगर निगम ने इसे अतिक्रमण बताते हुए तीन दिन में हटाने का फरमान जारी कर दिया। ऐसे में वे बेरोजगार हो जाएंगे। शुक्रवार को वे मेयर रामपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के साथ डीएम से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुकानें न हटाने की गुहार लगाई। शिव अरोरा ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था के साथ मिलीभगत कर नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां ललित मिगलानी, विजय वाजपेई, विकास शर्मा, नंदलाल शर्मा, सुरेश छाबड़ा, रमेश मदान, संजीव कुमार, रईस अहमद, जुुनैद, आदि थे।
विज्ञापन

आईएसबीटी में दी जाएंगी दुकानदारों को दुकानें
मेयर रामपाल ने कहा कि व्यापारियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। व्यापारियों को आईएसबीटी परिसर में दुकानें दी जाएंगी। इसका प्रस्ताव उन्होंने पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में पारित कर दिया है। कहा कि नगर निगम व्यापारियों के हित में उनके साथ खड़ा है। नगर निगम की ओर से व्यापारियों को लगातार सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed