फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Maurya and Balaji Cricket Academy won the matches

Udham Singh Nagar News: मौर्य और बालाजी क्रिकेट अकादमी ने जीते मैच

Sun, 04 Aug 2024 03:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Maurya and Balaji Cricket Academy won the matches
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिले में चल रही अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के रुद्रपुर जोन में दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता में मौर्य क्रिकेट अकादमी ने जेपीएस और बालाजी ने नोजगे अकादमी को हराया।
विज्ञापन

डीपीएस खेल मैदान में जेपीएस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और मात्र 10 रनों पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। मौर्य क्रिकेट अकादमी के रोहन सागर और प्रथम गाबा ने चार-चार और अब्दुल रहमान ने दो विकेट लिए। जवाब में मात्र दो ओवरों में बिना विकेट खोए मौर्य अकादमी ने मैच जीत लिया। मैच के अंपायर उज्जवल गुप्ता, मोहित कुमार और ऑनलाइन स्कोरिंग सोनू साहू ने की।
विज्ञापन

दूसरा मैच ग्लोबल स्कूल के खेल मैदान में खेला गया। इसमें बालाजी क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में दो विकेट खोकर 240 रन बनाए। गौरव अधिकारी ने 94 रनों की नाबाद पारी खेली तो अंश पाल ने भी नाबाद 55 रन बनाए। नोजगे अकादमी की तरफ से जतिन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोजगे क्रिकेट अकादमी खटीमा मात्र 42 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। नोजगे की तरफ से सूर्यांश चौहान ने सबसे अधिक 10 रन बनाए। बालाजी अकादमी के मयंक उप्रेती ने पांच, कुणाल और दिव्यांश ने दो-दो विकेट लिए। इस मैच के अंपायर योगेश भट्ट, पवन कुमार और ऑनलाइन स्कोरिंग विदिशा ने की। इस अवसर पर रितिक सिंह, संदीप सिंह, डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल चेतन चौहान, गौरव तिवारी, आफताब आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed