फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mass marriage of 31 couples took place in Chaiti Mela premises Kashipur

Uttarakhand: काशीपुर में संपन्न हुआ आठवां सामूहिक विवाह, 31 गरीब कन्याओं को मिला जीवनसाथी

Sat, 01 Nov 2025 05:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Nov 2025 05:10 PM IST
सार

चैती मेला परिसर में बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था की ओर से आठवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 31 गरीब परिवारों की कन्याओं का धार्मिक अनुष्ठान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

विज्ञापन
Mass marriage of 31 couples took place in Chaiti Mela premises Kashipur
काशीपुर में संपन्न हुआ आठवां सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेला परिसर में बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था की ओर से आठवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 31 गरीब परिवारों की कन्याओं का धार्मिक अनुष्ठान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

विज्ञापन

देवउठनी एकादशी शनिवार को संस्था की ओर से चैती मेला परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बारात शोभायात्रा की शुरुआत सुबह दस बजे रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान से शुरू हुई। बारात चीमा चौराहा, कोर्ट रोड होते हुए चैती मेला परिसर पहुंची। इस दौरान जसपुर खुर्द स्थित संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार एडवोकेट के आवास, कोर्ट रोड व चीमा चौराहा पर बारात का स्वागत किया गया। वहीं विवाह मंडप स्थल पर बारात पहुंचने पर संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, महामंत्री सुरेश शर्मा, पार्षद अनिल कुमार व वधु पक्ष के परिजनों ने फूल-माला के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष एडवोकेट आंनद ने बताया कि संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी रहे उनके पिता स्व. बाबू राम ने वर्ष 2015 में सामूहिक विवाह की शुरुआत की थी। बताया वह अपने पिता के सपनों को आगे बढ़ाने व समाजसेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। संस्था अब तक 150 से अधिक कन्याओं का विवाह करा चुकी है। संस्था के महासचिव व मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा ने बताया कि विवाह आयोजन की कई महीनों से तैयारियां चल रही थी। वहीं मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि विवाह स्थल पर 31 वेदियों में विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में सनातन पद्धति से विवाह संपन्न कराया गया है। साथ ही संस्था की ओर से विदाई के समय प्रत्येक नवदंपती को परिवार की सभी जरूरी सामान दान-दहेज स्वरूप भेंट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पीसीयू सदस्य राम मेहरोत्रा, दर्जामंत्री शिव सिंह बिष्ट, अमित सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, अनुराग सिंघल, कैलाश चंद्र प्रजापति, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, राघवेन्द्र नागर, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, अरुण वर्मा, अर्जुन सिंह, कौशलेश गुप्ता, महंत लखन दास, अर्पित मेहरोत्रा, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed