फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mason riding a bike died after colliding with a truck

Udham Singh Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Wed, 09 Oct 2024 04:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Mason riding a bike died after colliding with a truck
पंतनगर। किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर शांतिपुरी के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

बरेली के शरीफनगर निवासी विक्रम मौर्य (35) हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार की रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। शांतिपुरी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल विक्रम को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और चार पुत्र हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंच गए। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ट्रक में फंसकर दूर तक घिसटती गई बाइक

पंतनगर। मृतक के पिता मुन्ना लाल ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद बाइक डंपर के पिछले हिस्से में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई और अंत में ट्रक की नंबर प्लेट टूटकर बाइक में ही फंसी रह गई। इस घटना को पीछे से आ रहे छत्रपाल निवासी ग्राम भुजिया थाना-शीशगढ जिला बरेली (यूपी) और अन्य लोगों ने भी देखा है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed