{"_id":"58b089224f1c1b8716b256bd","slug":"marking-wood-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी तस्करों को चिह्नित करने में जुटे वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी तस्करों को चिह्नित करने में जुटे वनकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर/जसपुर।
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर/जसपुर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के पतरामपुर रेंज जसपुर में लकड़ी तस्करों द्वारा वनकर्मियों पर फायर झोंकने की घटना के बाद से खलबली मची है। वनकर्मी फायर झोंकने वाले तस्करों को चिह्नित करने में जुटे हैं। आरोपियों के चिह्नित होने के बाद उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार देर रात पतरामपुर के करनपुर बीट में घुसकर तस्करों में सागौन का पेड़ काट दिया था। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में वनकर्मियों ने भी तस्करों पर फायर किए। दोनों तरफ से करीब छह राउंड फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान तस्कर वनकर्मियों को गच्चा देकर तस्कर होने में कामयाब रहे थे। वनकर्मियों ने पेड़ काटकर बनाए गए दो गिल्टों को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से ही महकमे में खलबली मची है। रेंजर सुदर्शन ध्यानी ने बताया कि तस्करों को चिह्नित करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
वनकर्मियों पर फायरिंग करने का मामला गंभीर है। इधर, एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि तस्करों को चिह्नित करने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है। तस्करों ने केवल एक ही पेड़ काटा था।