{"_id":"5acd084e4f1c1bd63d8b46bd","slug":"marketiing-officer-detained-by-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीसी के मार्केटिंग अफसर से एसआईटी ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीसी के मार्केटिंग अफसर से एसआईटी ने की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
wheat scam in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंतनगर टीडीसी में गेहूं बीज खरीद के नाम पर किए गए 20 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की जांच के लिए एसआईटी ने टीडीसी के मार्केटिंग अफसर से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। जल्द ही एसआईटी मार्केटिंग अफसर के कलमबंद बयान भी दर्ज कर सकती है। इससे पूर्व तीन लोगों के 164 के बयान एसआईटी ने लिए हैं।
टीडीसी पंतनगर में वर्ष 2015-16 में करोड़ों के घोटाले की जांच के बाद टीडीसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीके सिंह ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसआईटी को सौंपी जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि कर्मचारियों ने वितरकों के साथ मिलकर बीज को फ्लोर मिलों में बेच दिया। बीज वितरकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी टीडीसी के मार्केटिंग अफसरों की होती है, जिसके चलते एसआईटी ने कुछ मार्केटिंग अफसरों को भी जांच के दायरे में लिया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसआईटी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में बीज वितरण का काम देखने वाले मार्केटिंग अफसर ललित मोहन बोरा से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ में एसआईटी को बीज वितरकों और डीलरों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही एसआईटी ललित मोहन के कोर्ट में कलमबंद बयान भी दर्ज करा सकती है। एसआईटी दो ट्रक चालकों और एक टीडीसी कर्मचारी के कलमबंद बयान पहले ही दर्ज करा चुकी है।