फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Market buzzes on Dhanteras, turnover of 700 crores

धनतेरस पर बाजार गुलजार, 700 करोड़ का हुआ कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Market buzzes on Dhanteras, turnover of 700 crores
रुद्रपुर के एक ज्वैलर्स की दुकान में खरीदारी करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में धनतेरस पर करीब 700 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जिले में हुई धनवर्षा से कारोबारियों के चेहरों पर खुशी देखी गई। दोनों दिन हुई खूब खरीदारी से बाजार झूम उठा। ग्राहकों ने बर्तन, सोना-चांदी से लेकर, कार-बाइक, फर्नीचर, कपड़ों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

रविवार को धनतेरस और छोटी दीपावली का पर्व होने से बाजार सुबह से ही गुलजार रहा। जाम और अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रही। बाजार में सुबह से लेकर रात 10 बजे तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बाजार पहुंचे लोगों ने स्टील की चम्मच, प्लेट, लोटा और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी खरीदी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक जिले में धनतेरस पर करीब 700 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा वाहन बाजार में 500 करोड़ रुपये का कारोबार देखने को मिला है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों ने खूब खरीदारी की है। रविवार को उम्मीद से थोड़ा कम लोगों ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। बताया कि रुद्रपुर में 20 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है। इधर, आकांक्षा ऑटोमोबाइलस के एमडी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक रुद्रपुर शहर में 60 करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
जिलेभर के बाजार की खरीदारी
वाहन - 500 करोड़
आभूषण - 40 करोड़
बर्तन - 15 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक - 50 करोड़
कपड़ा - पांच करोड़
फर्नीचर - 25 करोड़
मिष्ठान व उपहार - चार करोड़
अन्य कारोबार- 61 करोड़
-
इंसेट-
गदरपुर में धनतेरस और छोटी दीपावली पर जमकर हुई खरीदारी
गदरपुर। रविवार को धनतेरस पर बाजार में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। छोटी दिवाली के त्योहार पर लोगों ने खूब खरीदारी की। लोगों ने दोपहिया वाहन, सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रिक सामान, आतिशबाजी, मिठाई और घर को सजाने में उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी की। पुलिस प्रशासन की चीता मोबाइल टीम और 112 वाहन ने मुख्य बाजार में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दुकानदारों से किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की अपील की और इसका असर भी दिखा। मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते रौनक बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed