देहरादून के राजेश और खटीमा की नीतू प्रथम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को महिला वर्ग में दौड़ की शुरुआत सुभाष चौक से, जबकि पुरुष वर्ग की अरविंदनगर प्राथमिक विद्यालय परिसर से हुई। दोनों वर्गों की दौड़ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रूदपुर में संपन्न हुई। पुरुष वर्ग में 1230 युवाओं ने दस किमी की दूरी और 617 युवतियों ने करीब पांच किमी की दूरी तय की। दोनों ही स्थानों से एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और विधायक सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग में देहरादून के राजेश कुमार ने 25 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हरिद्वार के अंकुश ने 26 मिनट 47 सेकंड और द्वाराहाट के नवनीत ने 27 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में हल्द्वानी की नेहा अधिकारी ने दूसरा और आशा बिष्ट ने तृतीय स्थान पाया। पुरुष वर्ग में लकी गढ़िया, प्रकाश भट्ट नीरज नेगी, रमेश नेगी, लोकेश कुमार, सोना सिंह और जितेंद्र, महिला वर्ग में अंशिता राय, रिया भंडारी, हेमा पचवाडी, कविता यादव, सपना रानी, अंकिता चंद्र और कंचन जोशी ने श्रेष्ठ दस धावकों में स्थान पक्का किया।
विधायक सौरभ ने दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहां डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत, मंडी समिति अध्यक्ष अमरजीत कटवाल, ब्लाक प्रमुख पति पलविंदर सिंह, सुमेधा बहुगुणा, कार्तिक राय, कमल जिंदल, रविंद्र विश्वास, संजय बाछाड, मयंक अग्रवाल, देबू मंडल, प्रशांत मंडल, विश्वजीत हालदार, उत्तम दास, जगदीश डालमिया, विक्रम भंडारी, विक्रम ढाली, राघव सिंह आदि थे।
नशे के खिलाफ परिवार और शिक्षक की भूमिका अहम : एसएसपी
फोटो ---- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बच्चों के परिवार के सदस्य और शिक्षक उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर उन्हें नशे की ओर जाने से रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। परिवार के सदस्यों और स्कूल के अध्यापकों को प्रत्येक बच्चे की गतिविधि की जानकारी होती है। इसके अलावा समुदाय के लोगों को पुलिस प्रशासन का सहयोग कर नशा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान छेड़ने की आवश्यकता है।
खेल को बढ़ावा देकर नशे पर लगेगी रोक : सौरभ
विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। खेल से ही युवाओं में शारीरिक और मानसिक विकास होने के साथ ही नेतृत्व क्षमता और एक दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करने की क्षमता का विकास होता है। शीघ्र ही क्षेत्र में एक और खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
लोक गायिका प्रियंका महर ने मचाया धमाल
फोटो--- शक्तिफार्म। मैराथन दौड़ में विजेता धावकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर और उनके साथी मयंक रोंगताज ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी और बांग्ला गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रियंका के विभिन्न भाषाओं में गाए गीतों पर वहां उपस्थित धावकों सहित सैकड़ों लोगों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान गायिका प्रियंका के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ मची रही।

शक्तिफार्म में फॉल्क सिंगर प्रियंका महर को सुनने व मैराथन देखने उमड़ा युवाओं को सैलाब।- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म में आयोजित मैराथन दौड़ के शुभारंभ पर रंगारंग कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं।- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म में मैराथन दौड़ से पूर्व युवाओं को प्रोत्साहित करते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, विधायक स?- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म में मैराथन के दौरान युवाओं को संबोधित करते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर।- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म में नशे के खिलाफ आयोजित मैराथन में अव्वल स्थान लाने वाले विजयी युवा धावक को साइकिल व प- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म में नशे के खिलाफ आयोजित मैराथन में दौड़ते धावक।- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म में मैराथन के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते विधायक सौरभ बहुगुणा।- फोटो : SITARGANJ