फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Manoj Sarkar in final

पैरालंपिक: सेमीफाइनल मुकाबले में यूके के डेनियल बेथल से भिड़ेंगे मनोज सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Manoj Sarkar in final
मनोज सरकार के सेमीफाइनल में पहुंचने पर रुद्रपुर में खुशी मनाते परिवार के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पैरालंपिक बैडमिंटन की एसएल-3 श्रेणी में उत्तराखंड के मनोज सरकार ने यूक्रेन के अलेक्जेंडर चिरकोव को 28 मिनट में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में मनोज यूके (जीबीआर) के डेनियल बेथल से भिड़ेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 7.30 बजे टोक्यो के योयोगी नेशनल स्टेडियम में चल रहे पैरा बैडमिंटन में ग्रुप ए की पुरुष एकल स्पर्धा में मनोज सरकार ने 15 मिनट में ही पहले सेट में यूक्रेन के अलेक्जेंडर को 21-16 के स्कोर से हराया। दूसरे सेट में 13 मिनट में ही मनोज ने 21-9 के स्कोर से अलेक्जेंडर को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। इससे पूर्व मनोज सरकार को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी हमवतन प्रमोद भगत ने 2-1 के स्कोर से हराया था। मनोज के मैच जीतते ही खेल प्रेमियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी। मनोज के कोच गौरव खन्ना और उनकी पत्नी रेवा सरकार ने उनकी जीत पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों ने स्टेटस में लगाया मनोज का फोटो
रुद्रपुर। मनोज सरकार के मैच जीतने पर खेल प्रेमियों ने अपने फेसबुक और व्हाट्सएप की स्टोरी पर सम्मान स्वरूप उनकी फोटोे लगाई है। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने मनोज को जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पहले मैच में मनोज की हार से निराशा जरूर मिली लेकिन विश्वास था कि वे खेल के मैदान पर दमदार वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed