{"_id":"66d8cb2e280e0d421500f0f4","slug":"mangalsutra-and-ear-tops-were-blown-away-by-hypnotizing-the-former-councilor-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-105430-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पूर्व सभासद को सम्मोहित कर मंगलसूत्र व कान के टॉप्स उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पूर्व सभासद को सम्मोहित कर मंगलसूत्र व कान के टॉप्स उड़ाए
Thu, 05 Sep 2024 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। पूर्व सभासद को सम्मोहित कर एक युवक और महिला ने मंगलसूत्र और कान के टाॅप्स उड़ा दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
वार्ड नंबर 16 निवासी कृष्णा नेगी बुधवार को बाजार में खरीदारी करने गई थीं। लोगों ने बताया कि टनकपुर मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान में उन्हें किशोर मिला जो स्वयं को भूखा बताते हुए और पीलीभीत जाने के लिए किराए के लिए पैसे मांगने लगा।
पूर्व सभासद किशोर की बात सुन रहीं थी तभी एक युवक व महिला वहां आ गए। वह भी किशोर के बारे में पूछने लगे। इसके बाद युवक व महिला बात करते हुए पूर्व सभासद को सुनसान गली की ओर ले गए जहां उन्होंने कृष्णा नेगी को सम्मोहित कर उनका मंगलसूत्र व कान के टॉप्स लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली शुरू कर दी है।