फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Managing Committee of Gurdwara Cenvi Patshahi formed

गुरुद्वारा छेंवी पातशाही की प्रबंध कमेटी का गठन

Thu, 04 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Managing Committee of Gurdwara  Cenvi Patshahi formed
प्रबंध कमेटी - फोटो : अमर उजाला

गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोविंद साहिब की छेंवी पातशाही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी को लेकर चल रहे विवाद का आज संगत ने बैठकर निपटारा कर दिया। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कमेटी का सर्वसहमति से गठन किया गया। जिसमें आठ पदाधिकारी चुने गए। पूर्व अध्यक्ष आलम सिंह को दोबारा अध्यक्ष और कुलदीप सिंह को सचिव मनोनीत किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को कमेटी के आजीवन 22 सदस्यों ने मंडी समिति सभागार में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में छेंवी पातशाही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए आलम सिंह और सुरेंद्र सिंह करनावल ने दावेदारी की। जिसमें आलम सिंह के नाम सहमति बनी। 
विज्ञापन


इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर त्रिलोक सिंह, दलीप सिंह और सुरेंद्र सिंह के नाम में से सुरेंद्र सिंह को सर्वसहमति से उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कुलदीप सिंह को सचिव, संता सिंह को कोषाध्यक्ष, कामरेड दर्शन सिंह को उपसचिव, दलीप सिंह को ऑडीटर और जसवंत सिंह को सलाहकार चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विडौरा के ग्राम प्रधान जरनैल सिंह को संरक्षक बनाया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने कोर्ट में विचाराधीन वाद वापस लेने का निर्णय लिया। चुनाव के लिए तहसीलदार आरसी गौतम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। वहां हीरा सिंह, गुरदेव सिंह, त्रिलोक सिंह, प्रकाश सिंह, मंगल सिंह फौजी, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, बलवंत सिंह, छिंदर सिंह, दर्शन सिंह आदि थे।

सचिव पद पर चली जद्दोजहद
गुरुद्वारा छेंवी पातशाही प्रबंध कमेटी के सचिव पद को लेकर दो पक्षों के बीच काफी जद्दोजहद हुई। एक पक्ष ने आपस में बातचीत कर मंगल सिंह फौजी के नाम पर सहमति जताई तो दूसरा पक्ष कुलदीप सिंह के नाम पर अड़ गया। अंत में एसडीएम अनिल शुक्ला द्वारा दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता करने के बाद कुलदीप सिंह के नाम की घोषणा की गई। ब्यूरो

भारी पुलिस फोर्स रहा तैनात
गुरुद्वारा श्री छेंवी पातशाही प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जसपुर, किच्छा, झनकइया आदि थानों की पुलिस तैनात रही। कमेटी के चुनाव को लेकर तीन घंटे तक चली बैठक के दौरान पुलिस फोर्स द्वारा किसी भी पक्ष के समर्थक को अंदर नहीं आने दिया गया। ब्यूरो


2013 से कोर्ट में विचाराधीन था कमेटी का मामला
गुरुद्वारा छेंवी पातशाही की प्रबंध कमेटी द्वारा बायलोज में जातियां बांटने का 2013 में विरोध किया गया था। जिसके बाद यह मामला एसडीएम कोर्ट पहुंचा और तब से वहां इस पर बहस चली आ रही थी। आज जब यह मामला सुलझा तो सिख संगत में खुशी की लहर दौड़ गई और कमेटी के गठन के बाद सभागार बोले सो निहाल सतश्री अकाल के नारे से गूंज उठा। नवनियुक्त अध्यक्ष आलम सिंह ने कहा कि कमेटी गुरुद्वारा छेंवी पातशाही के विकास और संगत के हित में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विवाद का निपटारा हो गया है। इस उपलक्ष्य में अखंड पाठ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छेंवी पातशाही प्रबंध कमेटी में नानकमत्ता की गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और डेरा कारसेवा का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा।


प्रबंध समिति ने संभाला चार्ज
गुरुद्वारा छेंवी पातशाही बिडौरा मझौला के प्रबंधन को लेकर चुनाव पूर्व बनी आम सहमति के आधार पर 22 सदस्यीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने आठ पदाधिकारी चुने। जिन्हें  एसडीएम अनिल शुक्ला ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर पदभार ग्रहण कराया और गुरुद्वारा हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। प्रबंध समिति की ओर से एसडीएम शुक्ला और तहसीलदार आरसी गौतम को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। संगत ने पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहां त्रिलोक सिंह बघौरा, प्रकाश सिंह, हीरा सिंह, गुरुबख्श सिंह, गुरदेव सिंह, निरंजन सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed