Rudrapur: पत्नी ने बेटी से नहीं मिलने दिया...रात को पार्क में बेहोश मिला युवक, मुंह से निकल रहा था झाग; भर्ती
गांधी पार्क में मंगलवार रात एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा है। जिला अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया।
विस्तार
रुद्रपुर के गांधी पार्क में मंगलवार रात एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा है। जिला अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया। उसका एसटीएच हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दिन में वह बेटी से मिलने गया था लेकिन पत्नी ने उसे मिलने नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने गांधी पार्क में एक युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल लेकर गई। पुलिस की सूचना देने पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे।
ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: घर के सामने से कार में युवती को बैठाकर भगा ले गया आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
परिजनों ने बताया कि युवक मूलरूप से नैनीताल जिले का निवासी है। वह ट्रांजिट कैंप में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। कुछ समय पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी बेटी को लेकर ट्रांजिट कैंप में ही अलग से मकान लेकर रहने लगी।